IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: वो पांच खिलाड़ी जिनको चेन्नई सुपर किंग्स को आगामी सत्र में अपने दल में शामिल करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 सत्र इतना अच्छा नहीं रहा था।

2- जोशुआ लिटिल

Joshua Little (Imgae Credit- Twitter)
Joshua Little (Imgae Credit- Twitter)

जोशुआ लिटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया है। 2022 कैलेंडर ईयर में उन्होंने 26 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.58 के इकोनामी से 39 विकेट हासिल किए हैं। लिटिल को अंतिम ओवरों में खेलना इतना आसान नहीं है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन हैट्रिक ली थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे आयरिश गेंदबाज बने थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने कुल 7 मुकाबलों में 7 की इकोनामी से 11 विकेट झटके।

द हंड्रेड 2022 टूर्नामेंट में भी लिटिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 7.42 के इकोनामी से 13 विकेट झटके थे। जोशुआ लिटिल का यह प्रदर्शन शायद चेन्नई सुपर किंग्स को पसंद नहीं आया और इसी वजह से उन्होंने आगामी सत्र में इस बेहतरीन तेज गेंदबाज को अपने दल में शामिल किया। गुजरात टाइटंस ने इस तेज गेंदबाज को आगामी सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp