IPL 2023: 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले 5 बड़े खिलाड़ी जिन पर मिनी ऑक्शन में शायद ही बोली लगे
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होने जा रहा है।
अद्यतन - दिसम्बर 10, 2022 8:31 अपराह्न
2) मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi)
![]()
क्रिकेट के इस छोटे फाॅर्मेट में अफगानिस्तान के इस कप्तान ने दिखाया है कि प्रदर्शन कैसे किया जाता है। वह दुनियाभर की टी-20 लीग्स में खेलते हुए नजर आते हैं, जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करते हैं। हालांकि आईपीएल में उन्हें बहुत ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले हैं।
वहीं टी-20 क्रिकेट में नबी के आंकड़ो पर नजर डालें तो 355 मैचों में इस दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ने 137.64 के स्ट्राइक रेट से 5203 रन बनाने के अलावा 322 विकेट भी झटके हैं। आईपीएल 2022 के ऑक्शन में केकेआर ने अपनी टीम को और मजबूती देने के लिए मोहम्मद नबी को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलेन का मौका नहीं मिला।
आईपीएल 2023 से पहले केकेआर ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया है और वह 23 दिसंबर को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा है। साथ ही नबी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2022 में किया था, उसे देखने के बाद शायद ही कोई टीम उन्हें 1 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल करें।