IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले RCB इन पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम से कर सकती है रिलीज - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले RCB इन पांच खिलाड़ियों को अपनी टीम से कर सकती है रिलीज

टीम ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुकाबला हार गई।

1- जेसन बेहरनडॉर्फ

Jason Behrendorff India v Australia
Jason Behrendorff. (Photo Source: Twitter)

टी-20 क्रिकेट में जेसन बेहरनडॉर्फ ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उनके पास नई गेंद से स्विंग कराने की कला है। जेसन बेहरनडॉर्फ ने अभी तक टी-20 प्रारूप में 105 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.41 के इकोनामी से 117 विकेट चटकाए हैं।

जेसन बेहरनडॉर्फ ने BBL 2021-22 सत्र में पर्थ स्कॉरचर्स (PS) की ओर से खेलते हुए 13 मुकाबलों में 7.32 के इकोनामी से 16 विकेट चटकाए हैं। 2022 के मेगा ऑक्शन में RCB ने इस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया।

टीम के तेज गेंदबाजों ने इस सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि जेसन बेहरनडॉर्फ को आगामी सत्र में टीम से बाहर किया जा सकता है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp