IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर सकती है अपनी टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर सकती है अपनी टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने अभी तक कुल 120 मुकाबलों में 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट झटके हैं।

Jasprit Bumrah. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jasprit Bumrah. (Photo Source: IPL/BCCI)

जसप्रीत बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बेहतरीन बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है। बता दें, उन्होंने 60 टी-20 मुकाबलों में 6.62 की इकोनॉमी से 70 विकेट झटके हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी सराहनीय है। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने अभी तक कुल 120 मुकाबलों में 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट झटके हैं। हालांकि आगामी सत्र में उनका इस टूर्नामेंट में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि जसप्रीत बुमराह इस समय अपनी पीठ की चोट से उभर रहे हैं। सितंबर 2022 से ही बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो भारतीय तेज गेंदबाज ना तो IPL में खेलते हुए नजर आएंगे और ना ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 सत्र के फाइनल में। इसी वजह से मुंबई इंडियंस को भी उनकी जगह किसी अच्छे खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना पड़ेगा।

5- मोहित अवस्थी

Mohit Avasthi (Pic Source-Twitter)
Mohit Avasthi (Pic Source-Twitter)

भारतीय घरेलू क्रिकेट में मोहित अवस्थी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2021 में अपना डेब्यू किया था और तब से मोहित ने 13 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 27.59 के औसत से 37 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए फॉर्मेट में उन्होंने 12 मुकाबलों में 5.50 की इकोनॉमी से 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

मोहित अवस्थी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 सीजन में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 7.88 की इकोनॉमी से 10 विकेट हासिल किए थे। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में भी उन्होंने सात मैचों में 21 विकेट झटके थे।

मोहित इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और मुंबई इंडियंस उन्हें आगामी सत्र में अपने दल में शामिल कर सकती है। यह युवा गेंदबाज भी IPL में अच्छा प्रदर्शन करने को देख रहा होगा।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp