IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर सकती है अपनी टीम में शामिल
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने अभी तक कुल 120 मुकाबलों में 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट झटके हैं।
अद्यतन - मार्च 3, 2023 12:00 अपराह्न
4- शशांक सिंह

भारतीय घरेलू क्रिकेट में शशांक सिंह भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक हैं। उन्होंने अभी तक 23 लिस्ट ए मुकाबलों में 99.25 के स्ट्राइक रेट से 536 रन बनाए हैं और गेंदबाज़ी में शशांक ने 5.52 की इकोनॉमी से 22 विकेट अपने नाम किए हैं।
सबसे छोटे प्रारूप में भी शशांक का कोई जवाब नहीं है। उन्होंने 48 मुकाबलों में 140.68 के स्ट्राइक रेट से 536 रन जड़े हैं जबकि 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। IPL 2022 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 146.81 किस बाइक रेट से 69 रन बनाए।
ऑलराउंडर होने की वजह से मुंबई इंडियंस शशांक सिंह को अपने खेमे में शामिल कर सकती है। वो सच में काफी अच्छे खिलाड़ी है और उनका अच्छा प्रदर्शन करना MI के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो