IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह मुंबई इंडियंस इन पांच खिलाड़ियों को कर सकती है अपनी टीम में शामिल
मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने अभी तक कुल 120 मुकाबलों में 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट झटके हैं।
अद्यतन - मार्च 3, 2023 12:00 अपराह्न
3- बेसिल थंपी

भारतीय घरेलू क्रिकेट में बेसिल थंपी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक 45 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 30.82 के औसत से 102 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए प्रारूप में इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने 31 मैचों में 5.36 की इकोनॉमी से 41 विकेट हासिल किए हैं।
बेसिल थंपी को मुंबई इंडियंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया लेकिन उस सत्र में वो अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। 5 मैचों में उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से 5 विकेट झटके।
जसप्रीत बुमराह की जगह बेसिल थंपी सबसे अच्छे तेज गेंदबाज साबित हो सकते हैं। थंपी के साथ सबसे अच्छी चीज यह है कि उन्हें आप खेल के किसी भी पड़ाव में गेंदबाजी दे सकते हैं और वो अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो