IPL 2023: RR टीम में इन पांच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किया जा सकता है शामिल
इंडियन प्रीमियर लीग में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक 51 मैचों में 8.92 की इकोनॉमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।
अद्यतन - Feb 25, 2023 7:01 pm
4- वासुकी कौशिक

वासुकी कौशिक ने भारतीय घरेलू टी-20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 20 लिस्ट ए मैचों में 14.81 के औसत से 37 विकेट अपने नाम किए हैं। सबसे छोटे प्रारूप की बात की जाए तो इस गेंदबाज ने 33 मुकाबलों में 7.59 की इकोनॉमी से 40 विकेट झटके हैं।
वासुकी कौशिक का विजय हजारे ट्रॉफी 2022 सत्र भी काफी अच्छा रहा। उन्होंने कर्नाटका की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी की और 9 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए। रणजी ट्रॉफी 2022-23 सत्र में इस युवा गेंदबाज में पांच मुकाबलों में 15.66 के औसत से 24 विकेट झटके।
वासुकी कौशिक के पास IPL का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है लेकिन इस समय वो काफी अच्छे फॉर्म में हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो