IPL 2023: RR टीम में इन पांच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किया जा सकता है शामिल - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: RR टीम में इन पांच खिलाड़ियों को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह किया जा सकता है शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक 51 मैचों में 8.92 की इकोनॉमी से 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

3- वरुण आरोन

Varun Aaron
Varun Aaron. (Photo Source: Twitter)

भारतीय घरेलू क्रिकेट में वरुण आरोन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वरुण ने 63 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 32.82 के औसत से 167 विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट ए फॉर्मेट की बात की जाए तो इस तेज गेंदबाज ने 78 मैचों में 5.46 की इकोनॉमी से 124 विकेट झटके हैं।

वरुण आरोन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2011 सत्र में डेब्यू किया था। उन्होंने इस शानदार टूर्नामेंट में 52 मुकाबलों में 8.94 की इकोनॉमी से 44 विकेट झटके हैं। हालांकि पिछला सत्र उनका इतना अच्छा नहीं रहा।

2022 सत्र में गुजरात टाइटंस की ओर से उन्होंने सिर्फ दो मुकाबले खेले और 10.40 की इकोनॉमी से उन्होंने दो विकेट ही अपने नाम किए। वरुण के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव है और इसी वजह से राजस्थान फ्रेंचाइजी उन पर दाव लगा सकती है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp