IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।

kusal mendis (pic source-twitter)
kusal mendis (pic source-twitter)

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा। तमाम प्रशंसक इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस बेहतरीन टूर्नामेंट में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी। तमाम बेहतरीन खिलाड़ियों को इस शानदार फ्रेंचाइजी में खेलने का मौका मिलेगा।

हालांकि एक दल में सिर्फ 25 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं और इसी वजह से कुल 87 खिलाड़ियों को IPL अनुबंध मिलेगा, जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। तमाम शानदार टी-20 खिलाड़ियों को बेहतरीन लीग में खेलने का मौका मिलेगा। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कई खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और IPL फ्रेंचाइजी को भी यह बात अच्छे से पता होगी कि किस खिलाड़ी को दल में शामिल करना है।

यहां देखें: IPL Auction Live

आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ी जिनके ऊपर उनके टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के प्रदर्शन की वजह से IPL नीलामी में बड़ी बोली लगाई जा सकती है। कई विदेशी खिलाड़ी अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। ऑलराउंडरों की लिस्ट में बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन और सैम करन शामिल है।

ये रहे वो पांच खिलाड़ी जिनको उनके टी-20 प्रदर्शन की वजह से काफी लाभ मिल सकता है:

तस्कीन अहमद:

Taskin Ahmed
Taskin Ahmed of Bangladesh. (Photo by Kai Schwoerer/Getty Images)

तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश के लिए लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 52 वनडे मुकाबलों में 5.64 की इकोनामी से 69 विकेट झटके हैं वहीं टी-20 में इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने 7.79 की इकोनामी से 36 विकेट अपने नाम किए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 मुकाबलों में 7.27 की इकोनामी से 8 विकेट झटके थे। इसमें नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट भी हासिल किया था।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ही जब बांग्लादेश का सामना भारत से हुआ तब तस्कीन अहमद ने उस मुकाबले में 4 ओवर में मात्र 15 रन दिए। सिर्फ नई गेंद से ही नहीं बल्कि पुरानी गेंद से भी तस्कीन अहमद किसी भी टीम के लिए काफी कारगर गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वो एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनको कोई भी टीम अपने दल में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp