IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।

कुसल मेंडिस

kusal mendis (pic source-twitter)
kusal mendis (pic source-twitter)

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 90 वनडे मुकाबलों में प्रतिभाग किया है जिसमें मेंडिस ने 84.79 के औसत से 2616 रन बनाए हैं। टी-20 की बात की जाए तो इस बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ने 49 मुकाबलों में 129.62 के स्ट्राइक रेट से 1059 रन बनाए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कुसल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 8 मुकाबलों में 142.94 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए थे। जब पहले राउंड में श्रीलंका का मुकाबला नीदरलैंड से हुआ था तब मेंडिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने विरोधी टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

चाहे कोई भी परिस्थिति हो मेंडिस अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से कभी भी मुकाबले का रुख पलट सकते हैं। उन्होंने कई बार श्रीलंका के लिए भी मैच जिताऊ पारियां खेली है। आगामी नीलामी में कई दल मेंडिस पर बोली लगा सकते हैं। सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग में भी मेंडिस का कोई तोड़ नहीं है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp