IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।

3- जोशुआ लिटिल

Joshua Little (Imgae Credit- Twitter)
Joshua Little (Imgae Credit- Twitter)

जोशुआ लिटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया है। इस कैलेंडर ईयर में उन्होंने 26 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.58 के इकोनामी से 39 विकेट हासिल किए हैं। लिटिल को अंतिम ओवरों में खेलना इतना आसान नहीं है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन हैट्रिक ली थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे आयरिश गेंदबाज बने थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने कुल 7 मुकाबलों में 7 की इकोनामी से 11 विकेट झटके।

द हंड्रेड 2022 टूर्नामेंट में भी लिटिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 7.42 के इकोनामी से 13 विकेट झटके थे। जोशुआ लिटिल काफी शानदार बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और तमाम फ्रेंचाइजियों की नजर उनपर जरूर होगी।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp