IPL 2023: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अब इस शानदार टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं यह पांच खिलाड़ी
23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।
अद्यतन - Dec 23, 2022 12:00 pm
2- सिकंदर रजा

जिंबाब्वे के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में कमाल का प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ जिंबाब्वे ने 1 रन से मैच अपने नाम किया था और इस मुकाबले में सिकंदर रजा ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी।
बता दें, उन्होंने इस मुख्य टूर्नामेंट में कुल 8 मुकाबलों में 27.37 के औसत से 219 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने 10 विकेट भी अपने नाम किए थे। रजा का प्रदर्शन सभी को काफी अच्छा लगा था और तमाम लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी।
सिकंदर रजा मिडिल ऑर्डर में आकर काफी बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। उनकी गेंदबाजी को खेलना इतना भी आसान नहीं है। सिकंदर रजा का अनुभव किसी भी टीम के लिए काफी बहुमूल्य होगा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो