IPL 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लगा सकती हैं बड़ी बोली
23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 11:55 पूर्वाह्न
2- कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेली जा चुकी तीनों मुकाबलों की टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीरीज में कुल 2 अर्धशतक जड़े थे और 39.33 के औसत से 118 रन बनाए थे।
उन्होंने भारत की पिचों में स्पिनरों को काफी अच्छी तरह से खेला था। ग्रीन की सबसे अच्छी बात यह है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी स्टाइल काफी हद तक पोलार्ड जैसे ही है और इसी वजह से टीम उन्हें अपने दल में शामिल करने को देखेंगी।
ग्रीन ने अभी तक IPL में एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन वो आगामी सत्र में अपनी छाप छोड़ने को देखेंगे। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि बाकी फ्रेंचाइजी भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो