IPL 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लगा सकती हैं बड़ी बोली
23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 23, 2022 11:55 पूर्वाह्न
1- सैम करन

सैम करन ने पिछले 1 साल में टी-20 प्रारूप में काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में सैम ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया था, इसी के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड भी उन्होंने ही जीता था।
बता दें, इस मुख्य टूर्नामेंट में उन्होंने छह मुकाबलों में 6.52 के इकोनामी से 13 विकेट चटकाए थे। बता दें, सैम करन के पास IPL का भी काफी अनुभव है। पिछले सत्रों में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
सैम करन ने काफी कम उम्र में ही काफी उपलब्धियां हासिल कर ली है। वो निचले क्रम में आकर भी काफी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। उनका अनुभव किसी भी टीम के लिए काफी कारगर साबित होगा।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो