IPL 2023: यह 5 टीमें मिनी ऑक्शन में आदिल राशिद को अपने दल में शामिल करना चाहेगी - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: यह 5 टीमें मिनी ऑक्शन में आदिल राशिद को अपने दल में शामिल करना चाहेगी

आदिल राशिद ने इंग्लैंड के लिए कुल 92 टी-20 मैच में 7.42 के औसत से 93 विकेट झटके हैं।

4- मुंबई इंडियंस

Adil Rashid. (Photo Source: Getty Images)
Adil Rashid. (Photo Source: Getty Images)

मुंबई इंडियंस का 2022 सत्र भी काफी खराब रहा था। उन्होंने 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 में जीत दर्ज की थी और इस सत्र की अंक तालिका में वो सबसे नीचे स्थान पर थे। मुंबई टीम ने भी कुल 13 खिलाड़ियों को आगामी सत्र से पहले रिलीज किया है जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड भी शामिल है।

मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय और रितिक शौकीन को रिटेन किया है जबकि लेग स्पिनर मयंक मारकंडे और मुर्गन अश्विन को रिलीज कर दिया। पिछले सत्र कार्तिकेय ने चार मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 7.85 की इकोनामी से 5 विकेट झटके थे। वहीं रितिक शौकीन ने पांच मुकाबलों में 8.47 की इकोनामी से 2 विकेट अपने नाम किए थे।

युवा स्पिनरों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे सफल टीम है। उन्होंने पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। उनके खिलाफ जीतना काफी मुश्किल है। भले ही फ्रेंचाइजी का पिछला सत्र इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन अगले सत्र में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे। आदिल राशिद के पास 248 टी-20 मुकाबले खेलने का अनुभव है और इसी अनुभव का फायदा मुंबई इंडियंस जरूर उठाना चाहेगी।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp