IPL 2023: आगामी मिनी ऑक्शन में डेरिल मिचेल पर होगी पैसों की बारिश
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने जा रही है।
अद्यतन - Dec 17, 2022 7:24 pm
2) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)
![]()
बता दें कि आईपीएल 2022 के पहले ही सीजन में खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था। लेकिन मिडिल ऑर्डर में कप्तान हार्दिक और डेविड मिलर के बाद कोई भी बड़ा नाम मौजूद नहीं हैं जिसपर विश्वास किया जा सके।
टीम टाइटल तो जीत गई लेकिन पूरे सीजन के दौरान गुजरात को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की समस्या का सामना करना पड़ा था। कप्तान हार्दिक पांड्या को खुद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा था।
तो वहीं दूसरी तरफ डेरिल मिचेल के आने से टीम की ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर की समस्या खत्म हो सकती है क्योंकि मैथ्यू वेड इतने ज्यादा प्रभावी नही दिखे थे। इसके अलावा वह एक विकेटकीपर भी हैं जो टीम में वेड का एक शानदार रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। इस हिसाब से गुजरात टाइटंस डेरिल मिचेल को खरीदने में पूरा जोर लगा देंगे।