टी-20 प्रारूप के टॉप 5 खिलाड़ी जिनको रोक पाना है नामुमकिन
टी-20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
अद्यतन - जून 24, 2023 6:46 अपराह्न

जब से टी-20 प्रारूप की शुरुआत हुई है तब से कई लोगों को इसमें काफी रुचि देखने को मिली है। टी-20 फॉर्मेट में कई खिलाड़ियों ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। कई घरेलू टूर्नामेंट और लीग्स की वजह से भी इसको एक नई पहचान मिली है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने सिर्फ एक वेन्यू या देश में ही नहीं बल्कि सभी देशों में अपनी छाप छोड़ी है। फिर चाहे वो इंडियन प्रीमियर लीग हो या बिग बैश लीग।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ना ही सिर्फ लोगों का दिल जीता है बल्कि विरोधी टीम को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी या गेंदबाजी से पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। टी-20 प्रारूप में इन खिलाड़ियों को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
5- ग्लेन मैक्सवेल

लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया टीम के सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। टी-20 प्रारूप की बात की जाए तो टीम में उनसे अच्छा ऑलराउंडर शायद ही कोई और होगा। ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2012 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया।
तबसे उन्होंने अपनी टीम के लिए 98 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2159 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक मौजूद है। एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के बाद ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं।
ग्लेन मैक्सवेल ने दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भी भाग लिया है और जिस भी टीम से उन्होंने खेला है उसके लिए उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में वो RCB की ओर से खेल रहे हैं और अभी तक उन्होंने इस सीजन में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।