लौट आई MI टीम में पुरानी रौनक, सूर्यकुमार यादव फिर से SUPLA SHOT उड़ा रहे हैं
दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर MI टीम ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना।
अद्यतन - अप्रैल 6, 2024 1:55 अपराह्न

IPL 2024 में MI टीम अभी तक सूर्यकुमार यादव के बिना अधूरी थी, साथ ही टीम को भी इस खिलाड़ी की कमी साफ खल रही थी। लेकिन अब वो कमी पूरी हो गई है और SKY अगले मैच से पहले MI टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस बीच बल्लेबाज का अभ्यास सत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है।
लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है सूर्यकुमार यादव ने
जी हां, धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेला है, जहां वो आखिरी बार अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उसके बाद उनकी सर्जरी हुई, जिसके चलते उन्हें रणजी ट्रॉफी को भी मिस करना पड़ा। लेकिन अब वो सुपर फिट होकर मैदान पर लौट चुके हैं जिसका नजारा नेट्स में देखने को मिल रहा है।
सूर्यकुमार यादव ने आते ही दिखाया अपना पुराना अवतार
*दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर MI टीम ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना।
*इस दौरान लंबे समय बाद नेट्स में बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव।
*अभ्यास के समय SKY ने मारे एक से बढ़कर एक शानदार कड़क शॉट।
*साथ ही SKY ने अभ्यास के बीच मारा अपना सबसे फेवरेट Supla Shot।
फैन्स का दिल खुश हो गया सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो देख
एक नजर डालते हैं SKY के इस वीडियो पर भी
संडे को फंडे बनाना चाहेगी MI टीम
दूसरी ओर कल यानी संडे के दिन MI टीम अपना चौथा मैच खेलने जा रही है, जहां ये मैच वानखेडे़ के मैदान पर होगा और ये मुकाबला दिल्ली टीम के खिलाफ खेला जाएगा। दोपहर 3:30 बजे होने वाले मैच को लेकर MI टीम ने नेट्स में कड़ी तैयारी की है, तो दिल्ली टीम KKR से मुकाबला हार कर आ रही है। MI टीम IPL 2024 में अभी तक GT, SRH और RR टीम से हार चुकी है, जिसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा निशाने पर है और जमकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।