आईपीएल 2023: धोनी के नाम की गूंज के आगे, फ्लाइट का शोर भी कुछ नहीं है जनाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: धोनी के नाम की गूंज के आगे, फ्लाइट का शोर भी कुछ नहीं है जनाब

एमएस धोनी 29 मई को आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात के खिलाफ चेन्नई का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

MS Dhoni and his crazy fans. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)
MS Dhoni and his crazy fans. (Image Source: BCCI-IPL/Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के लिए प्रशंसकों के प्यार और जूनून से क्रिकेट जगत अच्छी तरह वाकिफ हैं। धोनी इस समय जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व कर रहे हैं, और फ्रेंचाइजी को पांचवां खिताब दिलाने के बेहद करीब है।

आईपीएल 2023 संभवतः कप्तान धोनी का आखिरी सीजन है, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैचों के दौरान MSD के फैंस द्वारा उनके लिए लगाए गए जोरदार नारों से सारे स्टेडियम गूंज उठे। इस बीच, गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 29 मई को अहमदाबाद में खेले जाने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले स्टार स्पोर्ट्स ने चौंकाने वाले आंकड़ों का खुलासा किया है।

धोनी के लिए फैंस की दहाड़ ने सारी हदें पार कर दी

इन आंकड़ों के अनुसार, आईपीएल 2023 में अब तक एमएस धोनी के लिए लगाए गए नारों का डेसिबल स्तर मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार, CSK के एक आईपीएल 2023 मैच के दौरान चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में धोनी के लिए लगाए जाने वाले नारों का डेसिबल का स्तर 120 तक पहुंच गया था, जो एक विमान द्वारा उत्पन्न ध्वनि या शोर के स्तर से बहुत अधिक था, जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

थाला धोनी के लिए दहाड़ ने सारी हदें पार कर दी और उनके फैंस को बहुत दुख होगा अगर कोई उनके भावुक नारों को हानिकारक शोर करार दे। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार 120 डेसिबल या उससे ऊपर का शोर कानों को तुरंत नुकसान पहुंचा सकता है। आपको बता दें, एक प्लेन/विमान द्वारा उत्पन्न शोर 100 डेसिबल तक जाता है, जबकि जारी आईपीएल 2023 में फैंस द्वारा एमएस धोनी के लिए लगाए गए नारों का डेसिबल स्तर लगभग हर मैच में 110 के पार गया है।

स्टार स्पोर्ट्स के अनुसार, धोनी के आईपीएल 2023 के दौरान अलग-अलग मौकों पर मैदान पर उतरने के दौरान रिकॉर्ड किए गए डेसिबल का स्तर “112. 120. 117. 115. 115. 112. 112. 112. 117. 112. 117. 120. 115. 120” हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद ने यह शोर चेन्नई के आंकड़े को पार करेगा या नहीं!

close whatsapp