LSG vs RCB मैच में अमित मिश्रा ने तोड़ा कोरोना नियम, अंपायर और रेफरी ने किया नजरअंदाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG vs RCB मैच में अमित मिश्रा ने तोड़ा कोरोना नियम, अंपायर और रेफरी ने किया नजरअंदाज

RCB के खिलाफ मैच में लखनऊ के गेंदबाज अमित मिश्रा कोरोना नियम तोड़ते नजर आए।

Amit Mishra (Photo Source: Twitter)
Amit Mishra (Photo Source: Twitter)

सोमवार 10 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने 213 रन बनाकर इस मुकाबले को जीत लिया।

वहीं RCB की ओर से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली और लखनऊ की ओर से अमित मिश्रा ने 1 और मार्क वुड ने 1 विकेट चटकाए। यह मैच काफी रोमांचक रहा और इसका नतीजा आखिरी ओवर में निकला, जो लखनऊ के पक्ष में गया।

मैच में कोरोना नियम तोड़ते नजर आए अमित मिश्रा

वहीं इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज अमित मिश्रा कोरोना नियम भी तोड़ते नजर आए। दरअसल मैच के दौरान वह गेंद पर स्लाइवा लगाते दिखे। बता दें अमित मिश्रा 12 वें ओवर में गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल किया। बता दें विराट कोहली को आउट करने से पहले अमित मिश्रा का यह वाकया कैमरे में कैद हो गया।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अमित मिश्रा ने ऐसा कुछ किया हो। इससे पहले भी वह IPL 2021 में गेंद पर स्लाइवा लगाते दिखे थे। उस समय वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। बता दें कोरोना के बाद से ICC ने गेंदबाजों को गेंद पर थूक लगाने पर रोक लगाया था लेकिन RCB के खिलाफ मैच में अमित मिश्रा को गेंद पर थूक लगाते हुए देखा गया। इस वाकया के बाद से एक बार फिर वह सुर्ख़ियों में आ गए।

यहां देखिए अमित मिश्रा का वो वीडियो

उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी इस वीडियो पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। बता दें पहले अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते थे लेकिन इस साल वह लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं।

close whatsapp