साल 2023 के IPL सीजन को लेकर शुरू हो चुकी हैं तैयारियां, 16 दिसंबर को नीलामी प्रक्रिया का किया जा सकता आयोजन
2022 सत्र से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था और इस सत्र में दो नई टीमों को भी शामिल किया गया था।
अद्यतन - Sep 23, 2022 5:35 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के साल 2023 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी इस साल दिसंबर के मध्य में होने वाली है, आशंका लगाई जा रही है कि 16 दिसंबर को यह ऑक्शन हो सकता है। बता दें, फ्रेंचाइजियों ने कथित तौर पर इस शेड्यूल के लिए BCCI/IPL प्रशासन से संकेत मिलने के बाद हाल ही में अनौपचारिक रूप से बात की थी।
हालांकि अभी तक जगह तय नहीं की गई है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक मिनी ऑक्शन होगा। इस लीग का ना तो कोई शेड्यूल सामने आया है और ना ही यह पता चला है कि यह कब से शुरू होगा लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मार्च के चौथे हफ्ते से इसकी शुरूआत होगी।
प्रत्येक टीमें कम से कम पांच करोड़ रुपए के संसाधनों के साथ ऑक्शन शुरू करेगी क्योंकि इस बार सैलरी सीमा को बढ़ाकर 95 करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 5 करोड़ से अधिक है। यदि कोई फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को ट्रेड या रिलीज करती है तो उनका पर्स बैलेंस और बढ़ जाएगा।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले सत्र के IPL ऑक्शन को दिसंबर में करवाया जाएगा और इसको लेकर फ्रेंचाइजियों को भी बता दिया गया है। सभी 10 फ्रेंचाइजियों की हामी मिलने के बाद ही इस फैसले को लिया गया है। बता दें, 2022 सत्र से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था और इस सत्र में दो नई टीमों को भी शामिल किया गया था।
IPL 2023 कोविड के पहले वाले फॉर्मेट में करेगा वापसी, BCCI अध्यक्ष ने की पुष्टि
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि इस बार का IPL पुराने फॉर्मेट से खेला जाएगा, यानी सभी टीमों का अपना एक घरेलू मैदान होगा और उन्हीं में मैच आयोजित किए जाएंगे। सभी टीमें कुछ मुकाबले अपने घर में खेलेंगी और कुछ विरोधी टीम के।
यही नहीं महिला IPL को लेकर भी सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, ‘महिला IPL को लेकर BCCI काम कर रही है और अगले साल जनवरी महीने से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है। दुनिया भर की तमाम महिला क्रिकेटरों ने महिला IPL में खेलने की इच्छा जताई है और हम सब इसी पर अभी कार्य कर रहे हैं।