IPL 2023: IPL पर ना पड़े कोविड-19 का प्रकोप, इसीलिए BCCI ने जारी की नई एडवाइजरी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: IPL पर ना पड़े कोविड-19 का प्रकोप, इसीलिए BCCI ने जारी की नई एडवाइजरी

जहां एक तरफ भारत में IPL खेला जा रहा है वहीं दूसरी ओर देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

IPL Trophy (Photo Source: Twitter)
IPL Trophy (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो चुकी है और अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। बता दें, जहां एक तरफ भारत में IPL खेला जा रहा है वहीं दूसरी ओर देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कथित तौर पर एक एडवाइजरी जारी की है ताकि इन मामलों को रोका जा सके और इससे IPL में भी कोई परेशानी ना हो।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को कहा है कि वो अपने खिलाड़ी और स्टाफ के लोगों का अच्छी तरह से ख्याल रखें और उनको लेकर ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें। हालिया न्यूज के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 5,300 नए कोविड मामले सामने आए हैं और अगर जल्द से जल्द इस पर कार्यवाही नहीं की गई तो चीजें और भी खराब हो सकती हैं।

सूत्र के मुताबिक BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों से यह अपील की है कि वो पहले से ज्यादा ध्यान दे क्योंकि कोविड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक सूत्र ने कहा कि, ‘BCCI ने सभी से कह दिया है कि IPL में कोविड को लेकर ज्यादा से ज्यादा सावधानी रखें। हमें पता है कि मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को कह दिया गया है कि कोविड की गाइडलाइन को फॉलो करें।’

सूत्र के मुताबिक, ‘सभी खिलाड़ियों की हेल्थ हम सब के लिए बेहद जरूरी है। सरकार जो भी गाइडलाइन देगी हम उसका पालन करेंगे। हमारी टीम भी सभी परिस्थितियों को अच्छी तरह से देख रही है।’

इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है IPL 2023 का 9वां मुकाबला

अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में आठ मुकाबले खेले जा चुका है और इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी। वहीं RCB ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जबरदस्त मात दी थी।

close whatsapp