आईपीएल 2023: CSK कैंप में शामिल होते ही बेन स्टोक्स ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: CSK कैंप में शामिल होते ही बेन स्टोक्स ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के लिए साइन किए गए सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।

Ben Stokes (Image Source: CSK Twitter Screengrab)
Ben Stokes (Image Source: CSK Twitter Screengrab)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगामी 16वां सीजन 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच भिड़ंत के साथ शुरू हो रहा है।

आईपीएल के आगाज से पहले क्रिकेट जगत के धुरंधर अपने-अपने खेल को धार देते हुए सुर्खियां बटोर रहे हैं, और अब इस लिस्ट में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी शामिल हो गए हैं। जी हां, आईपीएल 2023 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ 16.25 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सुर्खियां बटोरने के बाद अब बेन स्टोक्स ने नेट्स में अपनी बल्लेबाजी से सभी के मुंह से वाह निकलने के लिए मजबूर कर दिया है।

बेन स्टोक्स ने CSK के साथ अपने पहले अभ्यास सत्र में दो भयानक छक्के लगाए

चूंकि सीएसके आईपीएल 2023 के ओपनिंग गेम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात का सामना करने के लिए तैयार है, बेन स्टोक्स अपने खेल पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने में जुट गए हैं। दरअसल, सीएसके ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां स्टोक्स दो भयानक छक्के मारते हुए नजर आ रहे हैं।

यह बेन स्टोक्स का सीएसके फ्रेंचाइजी के साथ पहला अभ्यास सत्र था, और उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने और सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्टोक्स ने शानदार बैट फ्लो के साथ दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ एक छक्का लगाया। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर ने गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से उड़ा दिया था, जबकि दूसरा थ्रोडाउन था, जिसे उन्होंने लॉन्ग ऑफ फेंस पर हिट किया था।

यहां देखिए CSK द्वारा साझा किया गया वीडियो

आपको बता दें, बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के लिए साइन किए गए सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं, और सीएसके फ्रेंचाइजी को उम्मीद होगी कि 31-वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर पांचवें आईपीएल खिताब की उनकी तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन काफी खराब रहा था, क्योंकि उन्होंने 14 मैचों में से केवल चार मैच जीते थे, इसलिए वे आगामी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

close whatsapp