IPL 2023: बेंगलुरु पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB बनाम MI मैच से पहले यातायात एडवाइजरी जारी की - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बेंगलुरु पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB बनाम MI मैच से पहले यातायात एडवाइजरी जारी की

बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि की है कि विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह से फिट है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में जरूर खेलेंगे।

RCB vs MI (Pic Source-Twitter)
RCB vs MI (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 2 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। इस डबल हेडर का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच में बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शानदार मैच से पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने फैंस के लिए एक यातायात एडवाइजरी (Advisory) की घोषणा की है।

बता दें, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे खेला जाएगा और यह नियम शाम को 4:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक लागू रहेंगे।

यह घोषणा की गई है कि पार्किंग सोभा मॉल (स्टेडियम से 450 मीटर दूर), ओल्ड केजीआईडी बिल्डिंग (स्टेडियम से 550 मीटर दूर), बीएमटीसी टीटीएमसी शिवाजी नगर पहली मंजिल (स्टेडियम से 1 किलोमीटर दूर), यूबी सिटी पार्किंग लॉट (स्टेडियम से 1 किलोमीटर दूर) और कांतिरावा स्टेडियम (1.2 किलोमीटर दूर) तक सख्ती से प्रतिबंधित होगी।

इस बीच, क्वींस रोड, एमजी रोड, एमजी रोड से कब्बन रोड, राजभवन रोड, सेंट्रल स्ट्रीट रोड, कब्बन रोड, सेंट मार्क्स रोड, म्यूजियम रोड, कस्तूरबा रोड, अंबेडकर वीडी रोड, ट्रिनिटी जंक्शन, लावेल रोड, विट्टल माल्या रोड और न्रुपाथुंगा रोड पर प्रतिबंध लागू होंगे। वहीं लोगों के लिए वाहन देर रात तक उपलब्ध रहेंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ओपनिंग मुकाबले के लिए हैं उपलब्ध

बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि की है कि विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरी तरह से फिट है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में जरूर खेलेंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि अनुभवी स्पिनर वानिंदु हसरंगा 9 अप्रैल को टीम से जुड़ेंगे।

वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं। अभी उनकी वापसी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। टीम में विराट कोहली भी हैं और RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में हैं। दोनों टीमें 2023 सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

close whatsapp