IPL 2023: आईपीएल के जारी सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े क्रिस जाॅर्डन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आईपीएल के जारी सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़े क्रिस जाॅर्डन 

एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं जाॅर्डन 

Chris Jordan
Chris Jordan. (Photo by Gareth Copley/Getty Images,)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस जाॅर्डन आईपीएल के जारी 16वें सीजन के बाकी बचे हुए मैचों के लिए मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। बता दें कि पांच बार की चैंपियन मुंबई ने जाॅर्डन को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है। लेकिन वह टीम में किस खिलाड़ी को रिप्लेस करने वाले हैं ये देखने लायक बात होगी।

गौरतलब है कि इस समय मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह और जाय रिचर्डसन के बाहर होने के बाद अपनी तेज गेंदबाजी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। तो वहीं अब क्रिस जाॅर्डन के टीम से जुड़ने के बाद उनकी तेज गेंदबाजी को थोड़ी बहुत मजबूती तो जरूर मिली होगी।

हालांकि, अभी तक मुंबई इंडियंस ने क्रिस जाॅर्डन के टीम से जुड़ने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन आज 30 अप्रैल, रविवार को होने वाले मैच से पहले जाॅर्डन को मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने हुए प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था।

1000वें आईपीएल मैच में भिड़ेंगी मुंबई और राजस्थान

गौरतलब है कि आज 30 अप्रैल को आईपीएल के जारी 16वें सीजन के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स की टीमें भिड़ती हुई नजर आएंगी। बता दें कि यह आईपीएल का 1000वां मैच भी होने वाला है, और ये ऐतिहासिक मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि इस समय मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 की पाॅइंट टेबल में 6 अंको के साथ 9वें नंबर पर मौजूद है। टीम ने खेले गए 7 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है तो उसे इस दौरान चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं अब देखने लायक बात होगी कि राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा की पल्टन किस प्रकार का प्रदर्शन करती है।

close whatsapp