IPL 2023: 'उन्हें ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए'- ऋषभ पंत को लेकर बोले सौरव गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘उन्हें ठीक होने के लिए पूरा समय लेना चाहिए’- ऋषभ पंत को लेकर बोले सौरव गांगुली

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 1 अप्रैल को खेलेगी।

Sourav Ganguly Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly Rishabh Pant (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम लीग की उन फ्रेंचाइजियों में है जो अब तक पहली ट्रॉफी तलाश कर रही है। लेकिन इस सीजन टीम को उनके कप्तान ऋषभ पंत की कमी महसूस होगी। दरअसल चोटिल होने की वजह से पंत इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं।

ऋषभ पंत की जगह इस सीजन डेविड वॉर्नर कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। सर्जरी से गुजरने के बाद इस वक्त ऋषभ पंत BCCI मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। ऋषभ पंत को वापसी में लगभग 6-7 महीने लगने वाले हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत को बड़ी सलाह दी है।

उनके करियर में काफी समय बचा है- सौरव गांगुली

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घाटल हो गए थे। चोटिल रहने के चलते ऋषभ को क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन ऋषभ पंत की कप्तानी साथ ही उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को बहुत ज्यादा मिस करने वाली है।

ऋषभ पंत को लेकर बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि नेशनल टीम को भी उनकी कमी खलेगी। वह युवा है और उनके करियर में काफी समय बचा है। वह एक स्पेशल खिलाड़ी है और उन्हें ठीक होने के लिए अपना समय लेना चाहिए।’

आगामी आईपीएल सीजन को लेकर सौरव गांगुली का बयान

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 1 अप्रैल को खेलेगी। सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जमकर मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच आगामी सीजन को लेकर बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ‘आगामी सीजन के लिए लड़को के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा है।’

गांगुली ने आगे कहा, ‘मैं सीजन के शुरूआत होने का इंतजार कर रहा हूं। नेट सेशन अच्छे जा रहे हैं लेकिन हम मैच मोड में आना चाहते हैं। रिकी शानदार काम कर रहे हैं। वह ट्रेनिंग के दौरान तीव्रता लेकर आते हैं।’ इसी के साथ सौरव गांगुली ने नए कप्तान डेविड वॉर्नर को लेकर कहा कि वह हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। और वह एक शानदार खिलाड़ी है।

close whatsapp