IPL 2025: लखनऊ में जमकर बोला शुभमन गिल और साई सुदर्शन का बल्ला, LSG को मैच जीतने के लिए बड़े स्कोर को करना पड़ेगा चेज । CricTracker Hindi

IPL 2025: लखनऊ में जमकर बोला शुभमन गिल और साई सुदर्शन का बल्ला, LSG को मैच जीतने के लिए बड़े स्कोर को करना पड़ेगा चेज

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

Gujarat Titans (Pic Source-X)
Gujarat Titans (Pic Source-X)

इस समय लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 का शानदार मैच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की थी शुभमन गिल और साई सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद पर 1 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की तूफानी पारी खेली। यही नहीं टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। धाकड़ बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का जड़ा।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की तूफानी साझेदारी की। गुजरात टाइटंस की ओर से वाशिंगटन सुंदर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर ने 16 रन की पारी खेली जबकि शाहरुख खान ने 11* रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 रन का योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी 2 विकेट अपने नाम किए।

लखनऊ सुपर जायंट्स को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 181 रन बनाने हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 181 रन बनाने होंगे। टीम के गेंदबाजों ने तो अपना काम कर दिया है और अब बल्लेबाजों को भी धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी। मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके बल्लेबाजों ने अभी तक इस सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श की कमी काफी खलेगी जो बेटी की तबीयत ठीक ना होने की वजह से इस मुकाबले में भाग नहीं ले रहे हैं।

close whatsapp