IPL 2023: बड़े ही खास अंदाज में आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: बड़े ही खास अंदाज में आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी।

Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)
Delhi Capitals (Photo Source: Twitter)

IPL का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का पिछले सीजन अच्छा रहा था। टीम को 14 मुकाबलों में से 7 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन टीम इस साल ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरना चाहेगी, जिसकी हुंकार टीम ने नई जर्सी लांच के साथ कर दी है। दिल्ली में हुए एक इवेंट के माध्यम से दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी सत्र के लिए नई जर्सी फैंस के साथ साझा की है।

दिल्ली कैपिटल्स ने लांच की नई जर्सी

19 मार्च को रन फॉर गुड इवेंट में दिल्ली ने नई जर्सी लांच की है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर नई जर्सी लॉन्च की जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘क्यों दिल्ली कैसा लगा सरप्राइज। नई दिल्ली की नई जर्सी यहां है। सवेरा एसोसिएशन के बच्चे हमारे खिलाड़ियों के साथ आज सुबह के रन फॉर गुड कार्यक्रम में सीजन के नए जर्सी को धारण करने वाले पहले लोगों में से एक थे।’ IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी।

यहां देखें दिल्ली कैपिटल्स का आधिकारिक पोस्ट-

डेविड वॉर्नर करेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल के इस सत्र से बाहर हो चुके हैं। 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद ऋषभ BCCI मेडिकल टीम की निगरानी में रिकवर कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सत्र के लिए डेविड वॉर्नर को कप्तान के रूप में चुना है। डेविड वॉर्नर ने साल 2016 में अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और सरफराज खान जैसे शानदार खिलाड़ी मौजूद है।

दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमेन पॉवेल, सरफराज खान, यश धूल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एन्गिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, इशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रूसो