आईपीएल 2023: जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को चिढ़ाया उन्ही की भाषा में! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को चिढ़ाया उन्ही की भाषा में!

आईपीएल 2023 के लीग चरण में LSG का आखिरी मुकाबला KKR के खिलाफ 20 मई को ईडन गार्डन में है।

Lucknow Super Giants. (Image Source: LSG Twitter)
Lucknow Super Giants. (Image Source: LSG Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का एक और रोमांचक मुकाबला 16 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जारी आईपीएल 2023 के 63वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को आखिरी ओवर में सात रनों से मात देकर प्लेऑफ की ओर मजबूती से अपने कदम बढ़ाए। मोहसिन खान ने अंतिम ओवर में 11 रनों का सफलतापूर्वक बचाव कर मुंबई इंडियंस (MI) की प्लेऑफ में जाने संभावनाओं को तगड़ा झटका दिया।

इस बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी अविश्वसनीय जीत के बाद MI के टीम सॉन्ग का इस्तेमाल करते हुए रोहित शर्मा की पलटन को चिढ़ाने की कोशिश की। LSG ने ट्वीट किया, ‘दुनिया हिला दी ये मैच ने’, जिससे कई MI फैंस निराशा में आकर टीम पर पलटवार करने लगे। जिसके बाद LSG ने एक और ट्वीट किया और कहा: “जिस किसी को भी यह गलत लगा, तो उनके लिए, यह सिर्फ एक पटाखा मैच था, और बस इतना ही!”

यहां देखिए LSG का ट्वीट –

आपको बता दें, LSG vs MI मैच के बाद लखनऊ 15 अंको के साथ आईपीएल 2023 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है, जबकि मुंबई टीम 14 अंको के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। आईपीएल 2023 के लीग चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 20 मई को ईडन गार्डन में है, जिसे जीतकर वे प्लेऑफ में जगह बनान चाहेंगे।

वहीं दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस (MI) का लीग चरण में आखिरी मैच हैदराबाद के खिलाफ 21 मई को है, और अगर वे इसमें जीत भी जाते है, तो आईपीएल 2023 के प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के लिए अन्य समीकरणों का उनके पक्ष में होना जरूरी है।

close whatsapp