IPL 2023: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स को करना होगा यह काम
आईपीएल 2023 का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 16, 2023 12:38 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना स्पोर्ट्स सिटी लखनऊ में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें ने अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 27 रनों से जीत दर्ज की थी।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में इस वक्त 14 अंको के साथ तीसरे और लखनऊ सुपर जायंट्स 13 अंको के साथ चौथे पायदान पर है।
गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर 18 अंको के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। ऐसे में बचे तीन स्पॉट के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच जंग जारी है।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है यह बताते हैं-
इस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 लीग स्टेज में अभी दो मुकाबले खेलने हैं। अगर टीम दोनों ही मुकाबले में जीत दर्ज करती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बना सकती है। टॉप-2 में जगह बनाने से मुंबई इंडियंस को फायदा होगा क्योंकि अगर टीम पहला क्वालिफायर हारती है तो टीम को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलेगा।
लेकिन अगर टीम एक भी मुकाबला हारती है तो टीम की मुसीबतें बढ़ सकती है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स को भी अभी दो मुकाबले और खेलने हैं। अगर ये दोनों टीमें अपने दो मुकाबले जीतती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में 16 अंक अर्जित कर लेगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपना रन रेट शानदार रखना होगा।
इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स पहुंचेगी प्लेऑफ में
लखनऊ सुपर जायंट्स को भी आईपीएल 2023 लीग स्टेज में अभी दो मुकाबले और खेलने हैं। लखनऊ भी आगामी दो मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। अगर टीम दोनों में से एक भी मुकाबला हार जाती है तो टीम को उम्मीद करनी होगी की पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने दो में एक मुकाबले हार जाए। अगर ऐसा होता है तो लखनऊ सुपर जायंट्स 15 अंको के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लेगी।