LSG को लग सकता है तगड़ा झटका, IPL 2023 के फाइनल स्टेज में नहीं खेलेंगे मार्क वुड - क्रिकट्रैकर हिंदी

LSG को लग सकता है तगड़ा झटका, IPL 2023 के फाइनल स्टेज में नहीं खेलेंगे मार्क वुड

मार्क वुड ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और चार मुकाबलों में 11.82 के औसत से 11 विकेट झटके हैं।

Mark Wood (Pic Souce-Twitter)
Mark Wood (Pic Souce-Twitter)

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल स्टेज को मिस कर सकते हैं।दरअसल वो अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए IPL 2023 के फाइनल स्टेज के मुकाबलों को मिस कर सकते हैं।

बता दें, तबीयत ठीक ना होने की वजह से इंग्लिश तेज गेंदबाज LSG के पिछले दो मुकाबलों में भाग नहीं ले पाए थे। हालांकि उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और चार मुकाबलों में 11.82 के औसत से 11 विकेट झटके हैं। अपने IPL डेब्यू में मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनकी अनुपलब्धता में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक को टीम में शामिल किया जिन्होंने भी अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है।

मार्क वुड और उनकी पत्नी सारा मई के अंत में अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, और वुड जन्म के समय उपस्थित रहने के लिए आने वाले हफ्तों में अपने घर वापस जा सकते हैं। हालांकि उसके बाद वो टीम में वापसी करेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

LSG को अब अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल को खेलना है

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 7 मुकाबलों में 4 में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ फ्रेंचाइजी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हैं। उन्हें अब अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलना है।

इसके बाद वो अपने घर में 1 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे। IPL 2023 से पहले ऐसी ख़बरें सामने आ रही थी कि इंग्लैंड के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी लीग स्टेज के आखिर में वापस अपने घर लौट सकते हैं क्योंकि 1 जून से उन्हें आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है और IPL का समापन 28 मई को होगा। हालांकि अब आगे क्या होगा इसके बारे में कुछ भी कहना बहुत ही मुश्किल है।

close whatsapp