IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन आर्मी को सलाम, 12 घंटे बिना खाने और पानी के टिकट पाने का करते रहे इंतजार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फैन आर्मी को सलाम, 12 घंटे बिना खाने और पानी के टिकट पाने का करते रहे इंतजार

मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि RCB की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेंगे।

RCB Fans (Pic Source-Twitter)
RCB Fans (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्करण 31 मार्च से शुरू हो चुका है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में कई नए नियम लागू हुए हैं जिनमें से एक है इंपैक्ट खिलाड़ी नियम। इस नियम के तहत प्लेइंग XI में मुकाबले के किसी भी समय 5 सब्सीट्यूट खिलाड़ियों में से 1 को शामिल किया जा सकता है।

2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जबरदस्त मैच खेला जाएगा। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए घंटो तक इंतजार करते रहे।

RCB ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें तमाम फैंस ने अपना भावनात्मक संदेश टीम के सामने रखा और उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें काफी घंटो तक इस जबरदस्त मुकाबले के टिकट के लिए इंतजार भी करना पड़ा।

यह रही वीडियो:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘ हम आपको बहुत प्यार करते हैं, 12वीं पुरुष आर्मी। हम आपको बॉक्स ऑफिस टिकट फ़्रैंजी के पास लाते हैं जिससे आप RCB और MI के बीच मुकाबले के टिकट हासिल कर पाए।’

इस वीडियो में सुना जा सकता है कि प्रशंसक कह रहे हैं कि उन्हें एक टिकट के लिए 12 से 13 घंटे बिना खाना और पानी के बिना इंतजार करना पड़ा। एक प्रशंसक जिसको टिकट मिला उसने कहा कि यह उनका ब्रेकफास्ट, ब्रांच या जो आप कहना चाहे वो है।

यह दोनों टीमों का इस सीजन का पहला मैच है। दोनों ही टीमें इसको जीत के साथ शुरू करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि RCB की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस करेंगे।

close whatsapp