IPL 2023 Final, CSK vs GT स्टैट प्रीव्यू, जानें फाइनल मैच में कौन-कौन से रिकाॅर्ड और आंकड़ें बन सकते हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 Final, CSK vs GT स्टैट प्रीव्यू, जानें फाइनल मैच में कौन-कौन से रिकाॅर्ड और आंकड़ें बन सकते हैं?

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच में कई प्रकार के रिकाॅर्ड खिलाड़ियों द्वारा बनाए जा सकते हैं।

Hardik Pandya and MS Dhoni (Image Credit- Twitter/IPL)
Hardik Pandya and MS Dhoni (Image Credit- Twitter/IPL)

IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल के जारी 16वें सीजन का फाइनल मैच 28 मई, रविवार को गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। बता दें कि एक तरफ जहां ये मैच ऐतिहासिक होने वाला है तो वहीं इस मैच में भी खिलाड़ियों द्वारा कई रिकाॅर्ड और आंकड़ें बनाए जा सकते हैं।

तो किस प्रकार के स्टैर बन सकते हैं इस मैच में आइए जानते हैं-

हेड टू हेड:

बता दें कि अभी तक आईपीएल इतिहास में कुल चार चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 3 बार गुजरात तो 1 बार चेन्नई को जीत हासिल हुई है।

CSK vs GT मैच में बन सकते हैं ये आंकड़ें और रिकाॅर्ड:

6- अजिंक्य रहाणे (94) आईपीएल में 100 सिक्स पूरे करने से मात्र 6 सिक्स दूर हैं।

61- अजिंक्य रहाणे (5939) टी-20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने से मात्र 61 रन दूर हैं।

2- हार्दिक पांड्या (148) अब टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरा करने से 2 विकेट दूर हैं।

4- अंबाती रायडु (496) को टी-20 क्रिकेट में 500 चौके पूरा करने के लिए 4 चौकों की और जरूरत है।

1- एमएस धोनी (349) को आईपीएल में 350 चौका पूरा करने के लिए सिर्फ 1 चौके की जरूरत है।

2- रवींद्र जडेजा (98) आईपीएल में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं।

2- मोहम्मद शमी (48) आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 50 विकेट लेने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं।

4- राशिद खान (46) आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 50 विकेट लेने से सिर्फ 4 विकेट दूर हैं।

6- शुभमन गिल (44) आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 50 सिक्स लगाने से सिर्फ 6 सिक्स दूर हैं।

8- रवींद्र जडेजा (92) को आईपीएल में 200 चौके पूरा करने के लिए 8 चौकों की ओर जरूरत है।

250- धोनी (249) आईपीएल में 250 मैच खेलने से सिर्फ 1 मैच दूर हैं।

49- शुभमन गिल (851) को आईपीएल के एक सीजन में 900 रन बनाने के लिए सिर्फ 49 रनों की जरूरत है।

123- शुभमन गिल (851) को आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के लिए 123 रनों की जरूरत है।

1- अल्जारी जोसेफ (147) को टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरा करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है।

3- मोहित शर्मा (147) को टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट पूरा करने के लिए 3 विकेट की जरूरत है।

close whatsapp