आईपीएल 2023: जर्सी पर ऑटोग्राफ के लिए धोनी के पीछे पड़े दीपक चाहर, तेज गेंदबाज की जिद के आगे कप्तान भी हुए मजबूर
दीपक चाहर ने आईपीएल 2023 के फाइनल में अपने 4 ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया।
अद्यतन - मई 30, 2023 1:44 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को पांच विकेट से मात देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है।
आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस यादगार खिताबी जीत के साथ आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी होने के मुंबई इंडियंस (MI) के रिकॉर्ड की बराबरी की, और महान कप्तान एमएस धोनी, रोहित शर्मा के साथ टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफलत कप्तान बने।
हालांकि, इस मैच के हीरो रवींद्र जडेजा रहे, जिन्होंने अंतिम दो गेंदों पर दस रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को यादगार जीत दिलाई। इस बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक तरफ जहां चेन्नई के सभी खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं स्टार गेंदबाज दीपक चाहर अपनी जर्सी पर टीम के सभी खिलाड़ियों के साइन करवाने में व्यस्त थे।
जैसे ही चाहर ने कप्तान एमएस धोनी से अपनी जर्सी पर ऑटोग्राफ मांगा, महान विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इनकार कर दिया और उन्हें मजाकिया अंदाज में नजरअंदाज कर दिया। लेकिन दीपक चाहर धोनी से सिग्नेचर लेने की जिद पर अड़े रहे और आखिरकार CSK के कप्तान को साइन करने के लिए राजी कर लिया।
यहां देखिए इस घटना का वायरल वीडियो –
Deepak Chahar came for autograph and MS Dhoni reaction 🤣🤣https://t.co/n0xMu2KlOq
— 🎰 (@StanMSD) May 29, 2023
आपको बता दें, दीपक चाहर ने आईपीएल 2023 के फाइनल में अपने चार ओवरों में 38 रन देकर गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का विकेट लिया। चाहर ने इस सीजन में 10 मैच खेले और चेन्नई के लिए 13 विकेट चटकाएं।
GT vs CSK फाइनल मुकाबले में डेवोन कॉनवे (47) और शिवम दुबे (32*) ने बल्ले के साथ अहम योगदान दिया, वहीं मथीशा पथिराना ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाएं। डेवोन कॉनवे प्लेयर ऑफ द मैच रहे, वहीं शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।