IPL 2023 Final: फाइनल जीतने की खुशी में एमएस धोनी ने काटा पांच मंजिल वाला केक, होटल में हुआ टीम का जोरदार स्वागत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 Final: फाइनल जीतने की खुशी में एमएस धोनी ने काटा पांच मंजिल वाला केक, होटल में हुआ टीम का जोरदार स्वागत 

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल फाइनल में 5 विकेट से हरा दिया है। 

Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023 Final: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का फाइनल मैच जीतकर कुल पांचवी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि धोनी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पांच विकेट से हराकर कुल पांचवी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है।

गौरतलब है कि 28 मई, रविवार को होने वाले इस मैच में बारिश ने खलल डाला जिसकी वजह से मैच को रिजर्व डे पर शिफ्ट किया गया। हालांकि, रिजर्व डे पर भी बारिश ने अपना रंग दिखाया और मुकाबला देर रात तक चला।

तो वहीं मैच में रवींद्र जडेजा के जादुई प्रदर्शन के चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने पारी की आखिरी गेंद पर रोमांचक तरीके से जीत हासिल कर ली है। दूसरी ओर फाइनल मैच जीतने के बाद सीएसके टीम का होटल में जोरदार स्वागत हुआ है व धोनी ने पांच मंजिल वाला केक काटा है।

बता दें कि फाइनल मैच जीतने के बाद सीएसके टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टीम की स्टेडियम से होटल तक की यात्रा शामिल है। बता दें कि इस वीडियो में मथिशा पथिराना आईपीएल ट्राॅफी की थामे हुए और ढोल-नगाड़ों के बीच धोनी पांच बार चैंपियन बनने की खुशी में पांच मंजिल का केक काटते हैं।

देंखे वायरल वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, फाइनल मैच का हाल:

बता दें कि मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं और पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस साई सुदर्शन के 96 रनों की मदद से 214 रन बनाती है। हालांकि, जैसे ही सीएसक बल्लेाजी की शुरूआत करती है तो बारिश की वजह से एक बार फिर खेल को रोकना पड़ता है।

तो वहीं इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम का इस्तेमाल करते हुए सीएसके को निर्धारित 15 ओवर में 170 रनों का संशोधित लक्ष्य मिलता है, जिसे टीम रवींद्र जडेजा (6गेंद, 15* रन) के करिशमाई प्रदर्शन की वजह से 5 विकेट से अपने नाम कर लेती है।

close whatsapp