GT vs LSG: लंच में शायद किस्मत खा कर आए थे हार्दिक पांड्या, स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी नहीं हुए आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदो में 25 रनों की पारी खेली।
अद्यतन - May 7, 2023 5:40 pm

आईपीएल 2023 का 51वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुना था।
लेकिन यह फैसला उन पर उलटा पड़ा गया क्योंकि रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 142 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। रिद्धिमान साहा ने मात्र 20 गेंदो में लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया। रिद्धिमान साहा ने 43 गेंदो में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेली।
बल्लेबाजी में आज गुजरात टाइटंस की किस्मत काफी ज्यादा अच्छी नजर आई। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या भी आज बल्लेबाजी में काफी ज्यादा खुशकिस्मत रहे। दरअसल आवेश खान द्वारा डाले गए ओवर में एक गेंद स्टंप्स से तो टकराई लेकिन बेल्स की लाइट नहीं जली।
हार्दिक पांड्या की चमकी किस्मत के आगे बेबस हुए आवेश खान
गुजरात टाइटंस की पारी का 13वां ओवर आवेश खान डाल रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रिद्धिमान साहा को 81 रनों पर पवेलियन भेज दिया। जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए।
हार्दिक पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद को खेला लेकिन दूसरी छोर पर मौजूद शुभमन गिल सिंगल लेने को तैयार नहीं थे। वहां गेंद स्टंप से टकराई जरूर लेकिन बेल्स की लाइट नहीं जली। हार्दिक पांड्या भी आश्चर्यचकित हो गए थे कि गेंद कहां गई। जिसके बाद अपनी अच्छी किस्मत देख हार्दिक पांड्या मैदान में मुस्कुराते हुए भी नजर आए।
Bails don't want to fall when Hardik Pandya is batting. Avesh Khan not happy with this character of the ball. 😂#GTvsLSG #LSGvsGT pic.twitter.com/t7uzfff6Ul
— Chamkila (@chamkila_0) May 7, 2023
लेकिन हार्दिक पांड्या को 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसीन खान के हाथों आउट होना पड़ा। हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ने की कोशिश की लेकिन एक्स्ट्रा कवर पर तैनात हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने शानदार कैच पकड़ लिया। और हार्दिक पांड्या 15 गेंदो में 25 रन बनाकर आउट हो गए।