आईपीएल 2023: जब लाइव मैच के दौरान पांड्या ब्रदर्स के बीच हुई तकरार, छोटे भाई ने कर दिया बड़े भाई को स्लेज
LSG vs GT मैच में पांड्या ब्रदर्स - क्रुणाल और हार्दिक - ने शानदार प्रदर्शन किया।
अद्यतन - अप्रैल 23, 2023 10:21 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 30वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया।
इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सात रनों से मात देकर जारी आईपीएल 2023 में अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस LSG vs GT मैच में पांड्या ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, एक तरफ जहां गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक (50 गेंदों में 66 रन) ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया, तो वहीं LSG के ऑलराउंडर क्रुणाल ने अपने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट चटकाएं, और साथ ही 23 रन भी बनाए।
हार्दिक पांड्या ने LSG vs GT मैच के दौरान बड़े भाई क्रुणाल को किया स्लेज
ये तो हुई LSG vs GT मैच के दौरान पांड्या ब्रदर्स के प्रदर्शन की बात, लेकिन ये जोड़ी एक अलग ही कारण से सुर्खियों में है। दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पारी के सातवें ओवर में पांड्या ब्रदर्स के बीच थोड़ी गरमागरमी नजर आई, क्योंकि हार्दिक ने अपने बड़े भाई क्रुणाल को स्लेज करने की कोशिश की। हालांकि, क्रुणाल ने अपने भाई हार्दिक के माइंड गेम पर ध्यान नहीं दिया और बिना कुछ कहे गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान की हरकतों को नजरअंदाज कर दिया।
आपको बता दें, क्रुणाल पांड्या को इस LSG vs GT मैच के लिए तीसरे नंबर पर प्रमोट किया गया था, और जैसे ही लखनऊ के ऑलराउंडर मैदान में उतरे, हार्दिक पांड्या ने अपने बड़े भाई के साथ शब्दों का खेल खेलने की कोशिश की, और स्लेज के साथ मैदान में उनका स्वागत किया। इससे पहले हार्दिक ने अपने साथियों को क्रुणाल की बल्लेबाजी से संबंधित निर्देश दिए और फिर अपने भाई पर हंस पड़े।
हार्दिक दिमागी खेल खेलने की कोशिश में क्रुणाल से कुछ प्रतिक्रिया पाने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन LSG के ऑलराउंडर ने बिना किसी प्रतिक्रिया के क्रीज पर आने से पहले अपना हेलमेट और दस्ताने ठीक किए, और मामला वहीं शांत हो गया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यहां देखिए उस घटना का वीडियो –
Funny banter between the Pandya brothers on field.@hardikpandya7 @krunalpandya24 @LucknowIPL @gujarat_titans @IPL #HardikPandya #KrunalPandya #LSGvGT #GujaratTitans #LucknowSuperGiants #SportsTakpic.twitter.com/89XkqqQ1VF
— Sports Tak (@sports_tak) April 22, 2023