IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK, समझे पूरा गणित
चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - May 15, 2023 11:39 am

आईपीएल 2023 का पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच चेपॉक में खेला गया। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे के 48 रनों के बदौलत 144 रन बोर्ड पर लगाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के 54 रन और नीतिश राणा के 57 रनों की नाबाद पारी के बल पर 6 विकेट से जीत हासिल की।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती थी। लेकिन हार के बाद टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में 15 अंको के साथ दूसरे पायदान पर है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि अब कैसे CSK आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में क्वालिफाई कर सकती है।
CSK को लेना पड़ेगा दूसरी टीमों से सहारा
आईपीएल 2023 के लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मई को अरूण जेटली स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। टीम के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है जिसके चलते टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकती है।
वहीं दूसरी ओर प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को हर हाल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। अगर चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली के खिलाफ मुकाबला हार जाती है तो टीम को लीग स्टेज 15 अंको के साथ खत्म करना पड़ेगा।
ऐसे में टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 और 4 की पोजिशिन पर जगह बनाना चाहेगी। जिसके लिए टीम को दूसरी टीमों का सहारा लेना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमें अभी 2-2 मुकाबले और खेलने वाली है।
अगर ये दोनों टीमें अपने आखिरी दो मुकाबलों में से एक भी मुकाबला हारती है तो इससे चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हो जाएगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी आगे दो और मुकाबले खेलने वाली है।
अगर टीम आखिरी दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करती है तो टीम 16 अंक अर्जित कर लेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। CSK उम्मीद कर रही होगी की RCB आगामी मुकाबला हार जाए। ताकि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालिफई कर पाए।