MS Dhoni की पुरानी वीडियो हुई वायरल, जिसमें दे रहे हैं वो अपना परिचय, देखें वायरल वीडियो
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल 2023 के खिताब को अपने नाम किया है।
अद्यतन - जून 16, 2023 6:33 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत में अपना परियच किस तरह से देते थे, उसे दिखाया गया है।
बता दें कि 53 सेकेंड की वीडियो क्लिप में धोनी खुद का परिचय अपने क्रिकेट करियर के विभिन्न चरणों के दौरान देते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का यह परिचय 23 साल से शुरू होता है जब उनके बाल लंबे थे और 26 साल पर खत्म होता है। इस दौरान धोनी को छोटे बालों में देखा जा सकता है।
देखिए धोनी की वायरल वीडियो
— ` (@mahiera_) June 14, 2023
सीएसके को बना चुके हैं पांच बार चैंपियन
गौरतलब है कि हाल में ही महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में कुल पांचवी बार खिताब जितवाया है। चेन्नई ने आईपीएल 2023 के वर्षा प्रभावित फाइनल मैच में गुजरात टाइंटस को हराकर ऐतिहासिक खिताब जीता था।
तो वहीं इस जीत के बाद चेन्नई ने आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है, जिसने आईपीएल ट्राॅफी को पांच बार अपने नाम किया है।
दूसरी ओर आपको एमएस धोनी के बारे में जानकारी दें को अगस्त 2020 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब तक उनकी फैन फाॅलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आए दिन लोग धोनी से जुड़ी कोई वीडियो या फोटोज सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करते रहते हैं।
साथ ही धोनी ने आईपीएल 2023 का फाइनल जीतने के बाद कहा था कि अगर उनका शरीर उनका साथ देता है तो वह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते और कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।