सीरीज हार का डर दिख रहा है कप्तान शिखर धवन के चेहरे पर! - क्रिकट्रैकर हिंदी

सीरीज हार का डर दिख रहा है कप्तान शिखर धवन के चेहरे पर!

इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण हुआ रद्द।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है, जहां पहले वनडे में गब्बर का बल्ला जमकर चला और उन्होंने अर्धशतक लगाया। वहीं दूसरे वनडे मैच में ये खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गया, वहीं ये मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इस बीच धवन थोड़े टेंशन में नजर आए, जिसका कारण था सीरीज हारने का डर।

कप्तान शिखर धवन अब तक रहे हैं सफल

जी हां, शिखर धवन को जब-जब टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, तब-तब वो सफल रहे हैं। गब्बर की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को सीरीज में मात दे चुकी है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अब सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।

क्यों इतने टेंशन में हैं टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन?

*इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच बारिश के कारण हुआ रद्द।
*जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ।
*इस दौरान थोड़े टेंशन में दिखे टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन।
*टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए जीतना होगा आखिरी मैच।

कप्तान शिखर धवन इस वीडियो में नहीं दिख रहे खुश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गब्बर सिर्फ टेंशन में ही नजर आए हर बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

संजू का नाम हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड

दूसरी ओर आज के वनडे मैच में टीम इंडिया से संजू सैमसन को ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद इस खिलाड़ी के फैन्स काफी गुस्सा हो गए और संजू का नाम तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। इससे पहले संजू को कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका नहीं मिल पाया था।

close whatsapp