IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को तीन साल बाद किया टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को तीन साल बाद किया टीम में शामिल

टी-20 क्रिकेट में बेहरेनडॉर्फ का रिकॉर्ड शानदार है।

Jason Behrendorff
Jason Behrendorff. (Photo: Sandeep Mahankal/IANS)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ, जो आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का हिस्सा थे, उनको फ्रेंचाइजी द्वारा 2023 सीज़न से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) की टीम में ट्रेड किया गया है। आरसीबी ने उन्हें इस साल की शुरुआत में मेगा ऑक्शन में 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। लेकिन आईपीएल 2022 में, बेहरेनडॉर्फ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि जोश हेजलवुड और डेविड विली पहले से उनकी टीम में शामिल थे।

1.93 मीटर ऊंचे इस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को पिच से अतिरिक्त उछाल मिल सकता है और साथ ही में उनके पास 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गति उत्पन्न करने की क्षमता है। जहां तक ​​आरसीबी की बात है तो फ्रेंचाइजी आगामी ऑक्शन में एक भरोसेमंद तेज गेंदबाज की तलाश कर सकती है। आपको बता दें कि इस साल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है।

आईपीएल में जेसन बेहरेनडॉर्फ को नहीं मिले हैं ज्यादा मौके

बेहरेनडॉर्फ के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है, उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था। पांच आईपीएल मैचों में, बेहरेनडॉर्फ ने 2/22 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ पांच विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज 2018 के बाद दूसरी बार अब मुंबई फ्रेंचाइजी के साथ खेलने के लिए तैयार है।

उन्होंने 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले थे और वहां उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए थे। नीलामी के लिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट लीग अधिकारियों द्वारा दिसंबर की शुरुआत में तैयार की जाएगी। उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को रिलीज किए जा रहे खिलाड़ियों की अंतिम लिस्ट जमा करना होगा, जिसके लिए समय सीमा 15 नवंबर है।

दिसंबर में होने होने वाला ये ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा। यह इस साल हुए मेगा ऑक्शन के ठीक विपरीत होगा। इस ऑक्शन के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास 95 करोड़ का पर्स होगा।

close whatsapp