आईपीएल 2023: ताजमहल पैलेस के मैनेजमेंट पर भड़की झूलन गोस्वामी; कहा- 'शिकायत के बाद भी परोसा जा रहा है खराब खाना' - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: ताजमहल पैलेस के मैनेजमेंट पर भड़की झूलन गोस्वामी; कहा- ‘शिकायत के बाद भी परोसा जा रहा है खराब खाना’

झूलन गोस्वामी जारी आईपीएल 2023 में बंगाली में कमेंट्री कर रही हैं।

 Jhulan Goswami. (Image Source: Twitter)
Jhulan Goswami. (Image Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण में कमेंट्री कर रही हैं। पूर्व भारतीय कप्तान जारी आईपीएल 2023 में बंगाली में कमेंट्री कर रही हैं, जिसके लिए वह इस समय मुंबई के लग्जरी होटल, द ताजमहल पैलेस में ठहरी हुई हैं।

इस नामी होटल में क्रिकेटर को कई दिनों से खराब खाना परोसा जा रहा है, जिसे लेकर अब क्रिकेटर का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। झूलन गोस्वामी ने इसकी शिकायत ताज होटल के अधिकारियों से की थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

झूलन गोस्वामी को पसंद नहीं आ रहा हैं ताजमहल पैलेस का खाना

गोस्वामी ने हाल ही में बंगाली आनंदबाजार अखबार के हवाले से कहा, “पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह के खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे थे, जिन्हें खाया नहीं जा सकता था। मैंने इसकी सूचना होटल प्रशासन को दी। मैंने 6 मई की सुबह पूरी और भाजी का ऑर्डर किया, लेकिन पत्ते पूरी की तरह तले हुए थे। खाना बिल्कुल स्वादिष्ट नहीं था।”

ताज होटल ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज की शिकायत के बाद भी खाने में कोई सुधार नहीं किया, जिससे तंग आकर उन्होंने ‘पूरी, भाजी’ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस मुद्दे को को जगजाहिर किया। उन्होंने होटल से इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की।

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज गोस्वामी ने ट्विटर पर होटल को टैग किया और लिखा: “मैं @TajMahalMumbai के भोजन की गुणवत्ता से बहुत निराश हूं। मैंने होटल कर्मचारियों को कई बार इसकी शिकायत भी की, जिसके बावजूद मुझे तीन बार खराब खाना परोसा गया। मुझे इस तरह के एक प्रसिद्ध प्रतिष्ठान से बेहतर ट्रीटमेंट की उम्मीद थी। मुझे लगता है कि होटल प्रबंधन को कदम उठाने और इस मुद्दे को तुरंत हल करने की जरूरत है।”

यहां देखिए झूलन गोस्वामी की ट्विटर पोस्ट-

https://twitter.com/JhulanG10/status/1654740746191384582

close whatsapp