Cricket World News: क्रिकेट की दुनिया से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जुलाई 8- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

India Women, Anrich Nortje and West Indies. (Image Source: Getty Images)
India Women, Anrich Nortje and West Indies. (Image Source: Getty Images)

1. एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा लेने जा रहा है भारत; BCCI ने दिया ग्रीन सिग्नल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने 7 जुलाई को पुष्टि की कि भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें सितंबर-अक्टूबर में हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों 2023 में भाग लेगी। यह पहली बार है जब टीम इंडिया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने जा रही है। इससे पहले क्रिकेट दो बार एशियाई खेलों में शामिल हो चुका है – 2010 और 2014 में – और T20 फॉर्मेट में मैच खेले गए थे और इस बार भी इसी फॉर्मेट में इस इवेंट में क्रिकेट खेला जाएगा। आपको बता दें, बांग्लादेश (2010) और श्रीलंका (2014) की पुरुष टीमों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि पाकिस्तान की महिला टीम ने दोनों बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

2. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान

वेस्टइंडीज ने डोमिनिका में 12 जुलाई से शुरू हो रहे भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अनकैप्ड किर्क मैकेंजी और एलिक अथानाजे को अपनी 13-सदस्यीय टीम में शामिल किया है। ये रहा पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाज़े, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफ़र, केमर रोच, जोमेल वारिकन।

3. TNPL 2023 के पहले क्वालीफायर में डिंडीगुल ड्रैगन्स को हराकर फाइनल में पहुंची कोवई किंग्स

डिफेंडिंग चैंपियन लाइका कोवई किंग्स ने 7 जुलाई को सलेम क्रिकेट फाउंडेशन ग्राउंड में खेले गए जारी तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के सातवें संस्करण के पहले क्वालीफायर में डिंडीगुल ड्रैगन्स के खिलाफ 30 रनों की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ लाइका कोवई किंग्स TNPL 2023 फाइनल में पहुंच गई है।

4. एनरिक नॉर्टजे और शबनीम इस्माइल ने CSA अवार्ड्स में जीते टॉप अवार्ड

एनरिक नॉर्टजे और शबनिम इस्माइल को 7 जुलाई को मिडरैंड में आयोजित क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) अवार्ड्स में क्रमशः दक्षिण अफ्रीका के पुरुष और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। वहीं, कगिसो रबाडा को 2022 का पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। ये रही टॉप अवार्ड्स विनर की लिस्ट: दक्षिण अफ्रीका महिला खिलाड़ी ऑफ द ईयर: शबनीम इस्माइल, 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला T20I खिलाड़ी: नॉनकुलुलेको म्लाबा, 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला ODI खिलाड़ी: लौरा वोल्वार्ड्ट, महिला प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर: नॉनकुलुलेको म्लाबा,

दक्षिण अफ्रीका मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: एनरिक नॉर्टजे, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर: कगिसो रबाडा, 2022 का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी: टेम्बा बावुमा, सर्वश्रेष्ठ T20I क्रिकेटर: रीज़ा हेंड्रिक्स, 2022 का इंटरनेशनल मेन्स न्यूकमर ऑफ द ईयर: जेराल्ड कोएत्ज़ी, प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर: डेविड मिलर, फैन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: सिनालो जाफ्ता और सर्वश्रेष्ठ डिलीवरी का अवार्ड भी कगिसो रबाडा को मिला।

5. भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज 2024 में खेली जाएगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने कहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज, जो इस साल जून में होने वाली थी, अब अगले साल जनवरी में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, टीम इंडिया आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन ODI मैच खेलेगी, और फिर मेगा इवेंट के बाद दोनों टीमों के बीच पांच T20I मैच खेले जाएंगे।

6. इंटरनेट ट्रोल्स के दबाव में आकर अश्विन ने धोनी को सार्वजनिक रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी!!

इंटरनेट ट्रोल्स ने R Ashwin को 7 जुलाई को सार्वजनिक रूप से एमएस धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मजबूर किया। अनुभवी ऑफ-स्पिनर ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए घोषणा की कि यह उनका आखिरी ट्वीट है, जहां वह किसी को बर्थडे विश कर रहे हैं। अश्विन ने ट्विटर पर कहा, 7 जुलाई को महान क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए बिना ट्वीट करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है, जन्मदिन मुबारक हो माही भाई। यह ट्विटर पर किसी के लिए मेरी आखिरी जन्मदिन की शुभकामनाएं होगी। मेरा मानना है कि मैं उन्हें सीधे शुभकामनाएं देने या फिर फोन पर शुभकामनाएं देना जारी रहूंगा। यह विश केवल गपशप फैलाने वालों के लिए था।

7. IPL में जलवा बिखेरने वाले रिंकू सिंह और अन्य खिलाड़ियों को इस दौरे में मिलेगा मौका, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में जगह नहीं मिली। अब खबरें आ रही है कि रिंकू सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य युवा खिलाड़ियों को अगस्त में होने वाले आगामी आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जाएगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

8. IPL 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद रियान पराग ने आलोचकों पर जमकर निकाली भड़ास

राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग ने 2023 में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मुकाबलों में 118.18 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 78 रन बनाए। इस खराब प्रदर्शन के कारण ही उनकी जमकर आलोचना भी हुई और फैन्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। अब रियान ने मिली आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

9. ‘अगरकर भी पूछ सकते हैं रोहित से सवाल’, आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल में अश्विन को बाहर करने का मामला फिर उठाया

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अजीत अगरकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से सवाल पूछ सकते हैं कि उन्होंने आर अश्विन को WTC 2023 फाइनल में क्यों नहीं खिलाया? इसका क्या कारण था? वह प्लेइंग डिसाइड नहीं करते, लेकिन उन्हें यह पूछने का अधिकार है, क्योंकि वह चीफ सेलेक्टर हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

10. Jhulan Goswami ने अपनी मां की अहम सलाह का खुलासा करते हुए अपने अधूरे सपने पर बात की

महान भारतीय महिला क्रिकेटर Jhulan Goswami ने अपने करियर के दौरान अपनी मां से मिली बेहद अहम सलाह का खुलासा किया। झूलन गोस्वामी ने खुलासा किया है कि उनकी मां ने उन्हें व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करने के अलावा देश की युवा क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल बनने की सलाह दी थी। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

11. MS Dhoni के जन्मदिन पर सहवाग ने किया खास ट्वीट, ‘7’ का महत्व बताते हुए दी बधाई

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खास ट्वीट के जरिए एमएस धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। सहवाग ने पूर्व भारतीय कप्तान से संबंधित दुनियाभर में ‘7’ के महत्व को बताते ट्वीट किया। इस ट्वीट में सहवाग ने कुल 4 तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)

विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो

close whatsapp