आईपीएल 2023: कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन का श्रेय एमएस धोनी को दिया
अजिंक्य रहाणे को धोनी की CSK ने आईपीएल 2023 नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
अद्यतन - Apr 23, 2023 4:54 pm

पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी के सपोर्ट और प्रोत्साहन के कारण ही उनके खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने धोनी और उनकी कप्तानी की प्रशंसा करने के लिए अजिंक्य रहाणे का उदाहरण दिया।
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे पहले ही टीम इंडिया में अपनी जगह खो चुके हैं, और उन्हें KKR ने आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर दिया था, जिसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अनुभवी बल्लेबाज की काबिलियत पर यकीन किया और उन्हें इस सीजन में मौका दिया।
‘धोनी की बदौलत चमके रहाणे’
फिर क्या था, एमएस धोनी की छत्रछाया में रहाणे एक बार फिर चमक उठे, और जारी आईपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से अपने आलोचकों को गलत साबित कर दिया। आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक चार मैचों में 181 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं।
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: ‘एमएस धोनी अपने साथियों पर भरोसा करते हैं और यही कारण है कि वह अपने खिलाड़ियों को मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उनका सपोर्ट करते हैं। ऐसी कई उदाहरण हैं, और सबसे ताजा है तो अजिंक्य रहाणे है। रहाणे ने खुद माना कि धोनी ने उन्हें केवल अपने खेल का लुत्फ उठाने के लिए कहा था, और फिर रहाणे ने मैदान में जाकर क्या किया, ये तो सभी जानते हैं।’
आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे को धोनी की CSK ने आईपीएल 2023 नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का जारी आईपीएल 2023 में अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 23 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन में है, और वे इस समय अंकतालिका में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। इस मैच में जीत के साथ CSK आईपीएल 2023 की अंकतालिका में टॉप पर जाना चाहेगी।