IPL 2023: आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: आगामी सत्र के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपने कोचिंग स्टाफ की घोषणा की

राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अप्रैल को हैदराबाद में खेलेगी।

Rajasthan Royals (Image Source: BCCI-IPL)
Rajasthan Royals (Image Source: BCCI-IPL)

31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज यानी 20 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सत्र के लिए अपनी पूरी कोचिंग स्टाफ की घोषणा की।

बता दें, आगामी सत्र में भी राजस्थान रॉयल्स टीम के मुख्य कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगकारा ही रहेंगे। सहायक कोच के रूप में ट्रेवर पेनी होंगे जबकि तेज गेंदबाजी कोच के रूप में लसिथ मलिंगा आगामी सत्र में भी नजर आएंगे। रणनीति, विकास और प्रदर्शन निदेशक का पूरा काम जुबिन भरुचा संभालेंगे। विश्लेषण और प्रौद्योगिकी प्रमुख के रूप में जाइल्स लिंडसे को टीम में शामिल किया गया है जबकि दिशांत याग्निक फील्डिंग कोच और सिद्धार्थ लाहिड़ी सपोर्ट स्टाफ हैं।

संजू सैमसंग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम के मुख्य फिजियो जॉन ग्लोस्टर हैं जबकि टीम डॉक्टर रॉब यंग होंगे। स्ट्रैंथ और कंडीशनिंग कोच की कमान एटी राजमणि प्रभु संभालेंगे। IPL 2022 की फाइनलिस्ट ने मोन ब्रोकमैन को अपना मानसिक प्रदर्शन कोच और नील बैरी को सहायक फिजियो के रूप में भी नियुक्त किया है।

आगामी सत्र का अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अप्रैल को खेलेगी

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आगामी सत्र के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। वो खुद यही चाहेंगे कि आगामी सत्र में वो जबरदस्त प्रदर्शन करें और अपनी टीम को एक बार फिर से इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी जिताएं।

राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 अप्रैल को हैदराबाद में खेलेगी। संजू सैमसन और बाकी सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

IPL 2023 के लिए ये रही राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम:

यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, ओबेड मैकॉय, केसी करिअप्पा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, जो रुट, एडम जेम्पा, डोनोवन फरेरा, के.एम् आसिफ, अब्दुल पीए, आकाश वशिष्ठ, कुनाल राठौड़ और मुरगन अश्विन।

close whatsapp