पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 28, 2022 9:57 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का 42वां लीग मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच में खेला जाएगा। अभी तक दोनों ही टीमों ने इस सीजन में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। जिसमें पंजाब किंग्स को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत हासिल हुई जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से मात जरूर दी थी, जिसके बाद वह इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अब तक 8 मुकाबलों में 5 में जीत के साथ इस समय अंकतालिका में बेहतर पोजीशन पर जरूर हैं। लेकिन टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के आने वाले मुकाबलों में बेहतर खेल दिखाने के साथ जीत हासिल करने की कोशिश करनी पड़ेगी। टीम के कप्तान केएल राहुल का अब तक इस सीजन में शानदार फॉर्म देखने को मिला है।
मैच जानकारी:
मैच 42 – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
स्थान – महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम, पुणे
दिन और समय – 29 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
महाराष्ट्र के पुणे के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर अभी तक खेले गए मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। जिसके बाद टॉस भी काफी अहम हो जाता है, क्योंकि यहां पर लक्ष्य का पीछा करना भी आसान काम नहीं है।
संभावित अंतिम एकादश:
पंजाब किंग्स
इस मुकाबले को लेकर पंजाब किंग्स की संभावित एकादश पर बात की जाए तो पिछले मुकाबले में शिखर धवन ने टीम के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं गेंद से ऋषि धवन ने मिले मौके को पूरी तरह से भुनाया था। जिसके बाद मयंक अग्रवाल किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहेंगे।
संभावित एकादश – मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियम लिविंगस्टन, भानुका राजपक्षा, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर, संदीप शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स
LSG की इस मुकाबले को लेकर संभावित एकादश को लेकर बात की जाए तो वहां पर एक बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें टीम में मोहसिन खान की एंट्री हो सकती है। इसके अलावा बाकी के खिलाड़ी अपनी भूमिका को काफी अभी तक काफी बखूबी तरह से निभा रहे हैं।
संभावित एकादश – केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, मनीष पांडे, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, जेसन होल्डर, मार्कस स्टोइनिस, दुष्मांता चामीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
संभावित Dream11 टीम:
लोकेश राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, भानुका राजपक्षा, आयुष बडोनी, ऋषि धवन, जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।