आईपीएल 2023: KKR को बीच सीजन में लगा बड़ा झटका, बांग्लादेश लौटे लिटन दास!
लिटन दास को आईपीएल 2023 में केवल एक मैच में मौका दिया गया।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2023 6:52 अपराह्न

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आत्मविश्वास जारी आईपीएल 2023 में अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मात देने के बाद ऊपर उठा ही था कि फ्रेंचाइजी को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 29 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने अगले आईपीएल 2023 मैच के लिए अपने एक स्टार क्रिकेटर के बिना होगा, क्योंकि लिटन दास KKR कैंप छोड़कर अपने घर बांग्लादेश लौट गए हैं। बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज को पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तुरंत KKR कैंप छोड़कर घर लौटना पड़ा। उनके भारत लौटने की तारीख की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
आईपीएल 2023 के बीच में बांग्लादेश लौटे लिटन दास
KKR ने आधिकारिक बयान में कहा: ‘लिटन दास को पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण तत्काल आज (शुक्रवार 28 अप्रैल) को बांग्लादेश लौटना पड़ा। हमारी कामनाएं उनके और उनके परिवार के साथ है, हम उनके लिए इस कठिन समय से निकलने की कामना करते हैं।’
आपको बता दें, 28-वर्षीय बांग्लादेशी बल्लेबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जारी आईपीएल 2023 की नीलामी में 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। लिटन दास को जारी आईपीएल 2023 में केवल एक मैच में मौका दिया गया, और वह कोई इम्पैक्ट नहीं डाल पाए, क्योंकि वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ केवल चार रन बना पाए, नतीजन KKR ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फिलहाल आठ मैचों में तीन जीत के साथ जारी आईपीएल 2023 की अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।
यहां देखिए KKR स्क्वॉड
नितीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, नारायण जगदीसन, वैभव अरोरा, सुयश शर्मा , डेविड वाइज, कुलवंत खेजरोलिया, मनदीप सिंह, लिटन दास, जेसन रॉय, आर्या देसाई।