फाफ डु प्लेसिस को RCB कप्तान चुने जाने के बाद माइक हेसन ने विराट कोहली को लेकर की टिप्पणी - क्रिकट्रैकर हिंदी

फाफ डु प्लेसिस को RCB कप्तान चुने जाने के बाद माइक हेसन ने विराट कोहली को लेकर की टिप्पणी

IPL 2022 में फाफ डु प्लेसिस रॉयल चलेंजेर्स बैंगलोर का नेतृत्व करते नजर आयेंगे, फाफ को RCB ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Virat Kohli of RCB (Image Source: BCCI/IPL)
Virat Kohli of RCB (Image Source: BCCI/IPL)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले साल से कप्तानी को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं टीम प्रबंधन ने IPL के 15वें संस्करण के लिए टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी है। इस सीजन में फाफ डु प्लेसिस RCB का नेतृत्व करते नजर आयेंगे।

हालांकि RCB के क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन ने विराट कोहली को लेकर खुलासा किया है। हेसन के अनुसार डु प्लेसिस को RCB का नया कप्तान चुने जाने से पहले टीम प्रबंधन ने विराट कोहली से इस बारे में चर्चा की थी। हेसन का मानना है कि विराट कोहली कुछ समय के लिए ब्रेक चाहते थे यही कारण था कि उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

“विराट ने एक कप्तान के रूप में फ्रेंचाईजी को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है”- माइक हेसन

माइक हेसन ने बताया कि विराट पूरी तरह से खेल का आनंद लेना चाहते हैं और RCB को खिताब दिलाने में अपने योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा विराट ने बतौर कप्तान RCB के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और वह अपनी फॉर्म में वापस आने के लिए सिर्फ एक कदम दूर हैं।

आरसीबी अनबॉक्‍स इवेंट में बातचीत करते हुए हेसन ने कहा “विराट कोहली ने एक अच्छे कप्तान के रूप में फ्रेंचाइजी को सब कुछ दिया है। वह RCB के लिए पूरे मन से खेले हैं। जब कोई खिलाड़ी अपने पद से इस्तीफा देता है इसका मतलब वह ब्रेक चाहता है। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वह अपने खेल का आनंद लेना चाहते हैं और हम उनके इस फैसले की कद्र करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा “हमने विराट कोहली से कप्तानी विकल्प के बारे में भी बात की थी और वह फाफ को लेकर काफी उत्साहित नजर आये। इसके अलावा हमने एबी डी विलियर्स से भी उनके विचारों के बारे में बात की।”

हेसन ने विराट की प्रशंसा करते हुए कहा “विराट कोहली की क्षमताओं से हर कोई वाकिफ है, वह कुछ समय से अपने स्कोर को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं जिसको लेकर हम चिंतित हैं। विराट अभी भी रन बना रहे हैं जिस पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वह दुनिया के शीर्ष 5 बल्लेबाजों में से एक हैं जो उनके प्रदर्शन को दर्शाता है। इस सीजन में वह RCB की कप्तानी नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह पूरी आजादी से खेलना चाहते हैं।”

close whatsapp