KKR vs LSG: नवीन के ओवर में रिंकू ने उड़ाई थी LSG की नींद, लेकिन यश ठाकुर के सामने फेल हुआ ये बल्लेबाज
रिंकू ने खेली 33 गेंदों में 67* रनों की तूफानी पारी
अद्यतन - May 20, 2023 11:55 pm

IPL 2023 KKR vs LSG: आईपीएल के जारी सीजन का 68वां मैच आज 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में लखनऊ ने रोमांचक तरीके से कोलकाता को 1 रन से हराकर, प्लेऑफ में जगह बना ली है।
गौरतलब है कि मैच में कोलकाता को लखनऊ से मिले 177 रनों का पीछा करते हुए आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 41 रनों की जरूरत होती है। तो इसके बाद पारी के 19वें ओवर जो लखनऊ की ओर से नवीन उल हक करने आते हैं, उनके ओवर में रिंकू 3 चौके और 1 छक्के की मदद से ओवर में 22 रन बटोरते हैं और केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत होती है।
तो रिंकू सिंह यश ठाकुर द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में मैच को किसी तरह आखिरी गेंद तक लेकर जाते हैं और केकेआर को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 8 रनों की जरूरत होती। इसके बाद रिंकू सिंह आखिरी गेंद पर सिक्स जड़ देते हैं, पर उनकी टीम मैच 1 रन से हार जाती है।
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच का हाल:
बता दें कि मैच में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। करन शर्मा (3), मार्कस स्टोइनिस (0) और क्रुणाल पांड्या (9) जैसे बल्लेबाजों के फेल होने के बाद निकोलस पूरन के 30 गेंदों में 58 रनों की पारी खेलकर टीम को एक लड़ने लायक टोटल तक पहुंचाया।
तो वहीं आपको केकेआर की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर व वैभव अरोड़ा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा हर्षित राणा और वरूण चक्रवर्ती भी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
दूसरी ओर लखनऊ से मिले 177 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाती है और मैच को 1 रन से हार जाती है। रिंकू सिंह के नाबाद 67 रनों के अलावा जेसन राॅय ने 45 और वेंकटेश अय्यर ने 24 रनों का योगदान दिया।
Here we go! 💙 pic.twitter.com/WvHc99bwbr
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 20, 2023
Rinku Singh – bringing every team in the IPL onto its knees in hope. 🤯
What a player! 👏 pic.twitter.com/eC4Ow3jgQp
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 20, 2023
A breathtaking finish to a sensational encounter! 🔥@LucknowIPL clinch a victory by just 1 run after Rinku Singh's remarkable knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/7X1uv1mCyL #TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/umJAhcMzSQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023