IPL 2023: ‘शेर की हुई अपने घर में वापसी’, एमएस धोनी का CSK फैंस ने चेन्नई में किया भव्य स्वागत
चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Mar 3, 2023 12:48 pm

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए चेन्नई पहुंचने पर बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया गया। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की लिस्ट बहुत ही लंबी है।
भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। जब भी धोनी क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरते हैं तो दर्शकों का जोश देखने लायक होता है। भारत के पूर्व कप्तान ना ही सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज हैं बल्कि बेहतरीन विकेटकीपर भी हैं।
CSK फैंस कर रहे एमएस धोनी का इंतजार
CSK फैंस बेसब्री से इस चीज का इंतजार कर रहे हैं कि धोनी एक बार फिर येलो जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे। तमाम फैंस धोनी को ‘थाला’ कहते हैं जिसका मतलब तमिल में लीडर होता है। बता दें, जैसे ही पूर्व भारतीय कप्तान एयरपोर्ट से चेन्नई टीम के होटल पहुंचे तमाम प्रशंसकों के बीच उत्साह देखने लायक था।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में महेंद्र सिंह धोनी की टीम होटल के पहुंचने की तस्वीरें साझा की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘Thaala Dharisanam, Finally! 🦁 #Dencoming Day’। यही नहीं CSK ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो भी साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी का टीम होटल में काफी शानदार तरीके से स्वागत हुआ। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘ओह कप्तान, हमारे कप्तान! 💛 #DencomingDay @msdhoni’
Thala Dharisanam, finally! 🦁#DencomingDay pic.twitter.com/rQpinM3vrZ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2023
Oh Captain, our Captain! 💛#DencomingDay @msdhoni pic.twitter.com/OgyC7TeSLY
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2023
बता दें, 3 सालों के बाद महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में अपना पहला IPL मुकाबला खेलेंगे। कोविड की वजह से पिछले 3 सालों से चेन्नई में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया था। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। तमाम भारतीय फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।